14 सितंबर को विद्यालय में ‘हिंदी दिवस की विशेष प्रार्थना सभा’ का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा- 3, 4 व 5 के विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। सभा का प्रारंभ श्लोक से किया गया। तत्पश्चात हिंदी भाषा पर आधारित एक गाना ‘हिंदी हैं हम’ प्रस्तुत किया गया। पहाड़े, पहेलियों व कविताओं ने सभी का मन मोह लिया।हिंदी भाषा के बारे में जानकारी देते हुए एक वीडियो भी दिखाया गया। सभा के अंत में सभी विद्यार्थियों व अध्यापक वृंद को हिंदी भाषा में बोलने तथा कार्य करने को कहा गया।
बच्चों ने पूर्ण उत्साह व जोश से सभा में भाग लिया। कक्षा दूसरी से पाँचवी तक के सभी बच्चों तथा अध्यापक – अध्यापिका ने इस मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लिया।
